खबर के कारण वाराणसी और मुरादाबाद में 10 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन दोनों जिलों में 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं बरेली में 8वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
आपको बता दें की झांसी में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए 8वीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं ताकि सभी लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।
वहीं यूपी के गोरखपुर, रामपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, हापुड़, सीतापुर समेत कई जिलों में स्कूल बंद चल रहे हैं। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के ज्यादातर जिलों में स्कूल बंद हैं। अब आगे की स्थिति को देखते हुए फैसला लिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment