पटना से वाराणसी और कोलकाता तक चलेगा क्रूज

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना से वाराणसी और कोलकाता तक डबल‌ डेकर क्रूज का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 15 जनवरी के बाद इसका परिचालन शुरू हो जायेगा। 

खबर के अनुसार 15 साल तक क्रूज संचालन की जिम्मेदारी एजेंसी को मिली जाएगी। इसके बाद गंगा नदी में इस क्रूज का संचालन किया जायेगा। इस क्रूज के संचालन होने से पर्यटकों को सैर करने में आसानी होगी। साथ ही साथ इससे पर्यटकों का आकर्षण भी बढ़ेगा।

आपको बता दें की अभी इस क्रूज का परिचालन पटना में गांधी घाट से पटना सिटी अंतर्गत बदर घाट तक किया जायेगा। इसके बाद वाराणसी और कोलकाता तक क्रूज संचालित की जाएगी। इसके लिए टूर पैकेज का ऐलान किया जायेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार इस डबल‌ डेकर क्रूज में 42 से अधिक पर्यटक बैठ सकेंगे। इस क्रूज पर रेस्टोरेंट की भी व्यवस्था उपलब्ध हैं। साथ ही साथ यहां बथर्डे, शादी की सालगिरह, इंगेजमेंट एवं अन्य पार्टियां भी आयोजित की जा सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment