सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल होते हुए पानीपत तक बनेगा फोरलेन हाईवे

न्यूज डेस्क: हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पानीपत से डबवाली तक फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। 

खबर के अनुसार 300 किलोमीटर लंबा यह हाइवे डबवाली से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और करनाल से होते हुए पानीपत पहुंचेगा। इस हाईवे के निर्माण होने से हरियाणा के पूर्वी छोर से पश्चिमी छोर तक सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। 

आपको बता दें की यह फोरलेन हाईवे सिरसा जिले के चौटाला से लेकर डबवाली, कालांवाली, रोड़ी, सरदूलगढ़, हांसपुर, रतिया, भूना, सनियाणा, उकलाना, लितानी, उचाना, नगुरां, असंध, सफीदों होते हुए पानीपत तक बनाई जाएगी।

इस हाईवे के निर्माण होने से हरियाणा के कई जिलों में रहने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही साथ इससे लोगों का आवागवन सुगम और आसान हो जायेगा। इसके निर्माण को लेकर डीपीआर की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment