सावधान ! कानपुर और प्रयागराज में ठंड हुआ जानलेवा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के कानपुर और प्रयागराज में ठंड जानलेवा हो गया हैं। इन जिलों में ठंड के कारण हार्ट के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई हैं। 

खबर के अनुसार कानपुर में पिछले 9 दिन में करीब 131 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हुई हैं। जबकि प्रयागराज में बीते 11 दिन में हार्ट अटैक से 25 लोगों की मौत हुई हैं। बता दें की इस आंकड़ें के सामने के आने के बाद स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गई हैं। 

डॉक्टरों की मानें तो ठंड के मौसम में नसें सिकुड़ जाती हैं। जिसके कारण हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती हैं। ऐसे में ठंड के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं हार्ट, ब्लड प्रेशर आदि मरीजों को ज्यादा ख्याल रखनी चाहिए। 

बता दें की इस समय उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी दिल के पुराने रोगियों, कमजोर दिल वालों और ब्लड प्रेशर के मरीजों को हो रही है। ठंड से नसों में सिकुड़न आ रही है और खून जमा दे रही है, जिससे हार्ट अटैक की समस्या बढ़ रही हैं।

0 comments:

Post a Comment