खबर के अनुसार लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी एयरपोर्ट) पर अडाणी टोटल गैस लिमिटेड की तरफ से चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं। इस स्टेशन पर आप टू व्हीलर वाहन से लेकर फोर व्हीलर वाहन चार्ज कर सकते हैं।
आपको बता दें की इस स्टेशन पर दोपहिया, चार पहिया और बसों को भी चार्ज किया जा सकेगा। प्रतिदिन यहां 30 वाहन की चार्जिंग की जा सकती हैं। लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहन रखने वाले लोग यहां अपने वाहनों को चार्ज कर सकते हैं।
चार्जिंग की कीमत : मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ एयरपोर्ट पर अगर आप अपने वाहनों की चार्जिंग करते हैं तो आपको 21 रुपये प्रति यूनिट बिजली के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी का भुकतान करता होगा। जिससे करीब 25 रुपये प्रति यूनिट का चार्ज लगेगा।

0 comments:
Post a Comment