पटना, भागलपुर, दरभंगा समेत 19 जिलों में कोल्ड डे

न्यूज डेस्क: बिहार में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा समेत 19 जिलों में कोल्ड-डे जैसे हालात उत्पन हो गए हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया हैं।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने दरभंगा समस्तीपुर मधुबनी, गोपालगंज, वैशाली सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं तथा लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें की गुरूवार को बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा समेत 19 जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात थें। जबकि सीवान, बांका, समस्तीपुर, मोतिहारी में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति थी। आज भी इन जिलों में मौसम इसी तरह के रहेंगे। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार के लोगों को अभी ठंड से छुटकारा मिलने की कोई संभावना हैं। पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर से बर्फवारी हुई हैं। जिसके असर से बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना हैं। साथ ही साथ कई जिलों में घने कोहरे भी दिखाई देंगे।

0 comments:

Post a Comment