सावधान ! गोरखपुर में युवक मिला कोरोना संक्रमित

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। जिससे यहां हड़कंप मच गया हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम उस युवक के संपर्क में हैं।

खबर के अनुसार यह युवक गुजरात के द्वारिका से एक हफ्ते पहले यहां आया था। तीन-चार दिन से उस युवक को सर्दी-जुकाम की समस्या थी। इसके बाद एंटीजेट टेस्ट और फिर RTPCR जांच में उस युवक की रिपोट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।

बता दें की कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक के सैम्पल लेकर उसे जीनोम सीक्वेसिंग कराने का फैसला किया हैं, ताकि इस बात का पता लगाया जा सकें वो कोरोना के किस वेरियंट से संक्रमित हुआ हैं। वहीं इस युवक के संपर्क के आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच की जा रही हैं। 

दरअसल चीन, जापान, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वेरियंट ने कहर बरपा रखा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत में भी सावधानी बरती जा रही हैं। तथा कोरोना पॉजिटिव आने पर जीनोम सीक्वेसिंग कराई जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment