यूपी के बलिया में 7 जनवरी से 13 जनवरी तक लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बलिया में 7 जनवरी से 13 जनवरी तक रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार इस रोजगार मेला में सिक्योरिटी गार्ड कंपनी जीफोरएस ग्रुप नई दिल्ली और इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर की कंपनी के द्वारा युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी देगी। युवा अपने दस्तावेजों के साथ इस रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं। 

आपको बता दें की बलिया के बांसडीह में 7 जनवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। जबकि रसड़ा में 9 जनवरी, पंदह में 10 जनवरी, गड़वार में 11 जनवरी, हनुमानगंज में 12 जनवरी, सोहवं में 13 जनवरी को रोजगार मेला आयोजित होगा। 

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है की ब्लाकों में आयोजित होने वाले रोजगार मेला में प्रतिभागी आधार कार्ड, फोटो के साथ साथ बायो डाटा और अपनी योग्यता प्रमाणपत्र लेकर आ सकते हैं और फिर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment