रात को सोने से पहले पिएं एक गिलास पानी

नई दिल्ली : दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी पीना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे इंसान की सेहत अच्छी रहती हैं और शरीर में बीमारी होने के चांस भी कम होते हैं। वहीं रात को सोने से पहले एक गिलास पानी हेल्थ प्रॉब्लम को कंट्रोल करता हैं।

डॉक्टरों की मानें तो रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी का सेवन काफी लाभकारी होता हैं। खास कर ठंड के इस मौसम में एक गिलास पानी पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में मददगार साबित होता हैं। इससे इंसान की पेट भी साफ रहती हैं। 

आप प्रतिदिन रात को सोने से पहले एक गिलास हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं। इससे दिमाग का स्ट्रेस भी कम होगा और आपको नींद अच्छी आएगी। इससे सेहत अच्छी रहेगी और सुबह के समय पेट भी ठीक तरीके से साफ हो जायेगा।

रात को सोने से पहले पिएं एक गिलास पानी?

रात को गर्म पानी पीने से शरीर का रक्त संचार बेहतर होता हैं। 

सोने से पहले एक गिलास पानी पीने से पाचन क्रिया तंदुरुस्त होती हैं। 

इससे इंसान को कब्ज, गैस आदि की समस्या से भी राहत मिल सकती है। 

रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन वजन को कम करने में उपयोगी माना जाता हैं।

रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा दिलाता हैं। साथ ही साथ इससे इंसान को अच्छी नींद आती हैं।

0 comments:

Post a Comment