बिहार में किसी भी जमीन का बटवारा कैसे करें, जानिए

Patna News : बिहार में जमीन बटवारा को लेकर आये दिन विवाद होता हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण ये विवाद कई बार हिंसक भी हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे ने जिन तरीकों से आप जमीन का बटवारा कर सकते हैं। 

बता दें की बिहार में मुख्य रूप से तीन तरीकों से जमीन का बटवारा होता हैं। आपसी सहमती बटवारा, पंचायत सहमती बटवारा और रजिस्ट्री बटवारा। आप इसमें से किसी भी एक तरीकों से जमीन का बटवारा कर सकते हैं। इसमें सबसे अच्छा रजिस्ट्री बटवारा माना जाता हैं। 

कैसे होता हैं रजिस्ट्री बटवारा : यह बटवारा अदालत के माध्यम से जमीन का बिल्कुल बराबर रूप से सभी भाइयों के बीच कर दिया जाता हैं। यह बटवारा बिल्कुल क़ानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में होता हैं। जिसके कारण विवाद की कोई संभावना नहीं होती हैं। 

ऐसे करें आपसी सहमति बटवारा। 

1 .आप सभी भाई एक जगह पर इकठा हो जाये। 

2 .इसके बाद अपने इलाके के सरपंच, पंच आदि को भी बुला लें। 

3 .इसके बाद एक स्टाम्प पेपर कर जमीन का बटवारा करें। 

3 .किस भाई को कौन सी जमीन मिली उसे स्टाम्प पेपर पर लिखे। 

4 .इसके बाद सभी भाई स्टाम्प पेपर पर साइन करें और सरपंच, पंच से भी साइन लें। 

5 .अब आप अपने-अपने नाम से जमीन की रजिस्ट्री जरूर कराये।

0 comments:

Post a Comment