बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।

खबर के अनुसार राज्य में चल रही बर्फीली हवाएं से बिहार के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आई हैं। जिसके कारण कई जिलों में कनकनी और ठिठुरन की स्थिति उत्पन हो गई हैं। वहीं कुछ जिलों में घना कोहरा दिखाई दे रहा हैं। 

आपको बता दें की बिहार में अगले दो से तीन दिन तक 8 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली पछुआ और कोहरे की वजह से लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। साथ ही साथ कोल्ड-डे जैसे हालात भी बने रहेंगे।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में अगले तीन दिन तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं हैं। वहीं सुबह के समय कई जिलों में घने कोहरे जैसे हालात भी बने रहेंगे। इसलिए वाहन चलाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

0 comments:

Post a Comment