मेरठ, आगरा, मैनपुरी समेत 32 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक के मुताबिक मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मैनपुरी समेत 32 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया हैं।

खबर के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी के असर से उत्तर प्रदेश के लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। कई जिलों में तापमान पांच डिग्री से भी कम हो गया हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं और लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। 

आपको बता दें की अगले 48 घंटों तक यूपी में लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं हैं। वहीं सुबह के समय कई जिलों में घने कोहरे जैसे हालात भी बने रहेंगें। ऐसे में लोगों से वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई हैं। 

इन जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट?

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं,नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और जालौन।

0 comments:

Post a Comment