आपको बता दें की इस साल मकर संक्रांति पर महायोग का निर्माण हो रहा हैं। जिसके कारण दान-पुण्य करने वाले लोगों को शुभफल की प्राप्ति होगी। साथ ही साथ जीवन के दुख दर्द भी दूर होंगे और जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आएगी।
ज्योतिष की मानें तो ,मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य दक्षिणायण से उत्तराणय होते हैं। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता हैं। इस दिन आप आप घर के आस-पास स्थित नदी में स्नान कर सकते हैं। वहीं अगर ऐसा न हो सके तो आप घर के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
स्नान-दान का मुहूर्त।
पुण्य काल 15 जनवरी 2023 को सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेग।
महापुण्य काल 15 जनवरी 2023 सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।
मकर संक्रांति पर इन मंत्रों का करें जाप।
ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणाय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।

0 comments:
Post a Comment