पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत इन शहरों में तेजी से हो रही जमीन की खरीद-बिक्री

Patna News : बिहार में शहरीकरण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत कई शहरों में जमीन की खरीद-बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। जिससे सरकार के राजस्व में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा हैं।

खबर के अनुसार बिहार के अलग-अलग शहरों में जमीन, फ्लैट के निबंधन में जबर्दस्त उछाल आया हैं। नौ-दस माह में ही निबंधन विभाग ने राजस्व का 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। पहली बार राजस्व का आंकड़ा छह हजार करोड़ को छू सकता हैं। 

जानकार बताते हैं की बिहार के बड़े शहरों में जमीन और फ्लैट की बिक्री में तेजी आई हैं। खास कर लोग शहर में खुद का मकान बनाने के लिए जमीन की सबसे ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। बता दें की राज्य में 136 निबंधन कार्यालय है, जिसमे सभी कार्यालय 100 प्रतिशत से अधिक राजस्व के लक्ष्य के साथ आगे चल रहे हैं।

इन कार्यालय में सबसे ज्यादा हुआ जमीन फ्लैट का निबंधन।

पटना  में 369.55 करोड़ रुपये।

मुजफ्फरपुर में 163.56 करोड़।

दानापुर में 153.80 करोड़ रुपये।

भागलपुर में 144.79 करोड़ रुपये।

गया में 124.25 करोड़ रुपये।

फुलवारीशरीफ में 117 करोड़। 

पूर्णिया सदर में 99.71 करोड़।

पटना सिटी  में 94.64 करोड़।

मोतिहारी में 92.75 करोड़। 

दरभंगा में 86.44 करोड़ रुपये।

0 comments:

Post a Comment