मां बनने की सही उम्र क्या है? जानिए

न्यूज डेस्क: मां बनना हर महिला का सपना होता हैं। लेकिन आज के भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सही समय पर शादी नहीं होने से महिलाओं को मां बनने में परेशानी होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की एक महिला को मां बनने के लिए सबसे सही उम्र क्या होता हैं। 

डॉक्टरों की मानें तो 25 से लेकर 30 साल की उम्र मां बनने के लिए सबसे अच्छा उम्र माना जाता हैं। इस उम्र में महिलाओं को गर्भवती होने में ज्यादा परेशानी नहीं होती हैं और महिलाएं आसानी से मां बन जाती हैं। वहीं 20 साल से कम उम्र में बच्चे पैदा करने पर बच्चे की ग्रोथ कम हो सकती है। 

बता दें की 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को मां बनने में दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि सबसे ज्यादा परेशानी 35 साल की उम्र के बाद आती हैं। इसलिए अगर आप फैमिली प्लानिंग करने में बहुत देरी कर रहे हैं तो ये गलत हो सकता हैं।

डॉक्टरों के अनुसार महिलाओं के शरीर में एएमएच नाम का एक हॉर्मोन होता है जो महिलाओं में अंडे बनाने की क्षमता को दर्शाता है। लेकिन जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती हैं शरीर में एएमएच हॉर्मोन की मात्रा कम हो जाती हैं। इससे महिलाओं को मां बनने में दिक्कत आने लगती हैं।

0 comments:

Post a Comment