जमशेदपुर से कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट, जानें किराया

न्यूज डेस्क:  झारखण्ड के जमशेदपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जमशेदपुर एयरपोर्ट से विमान सेवा का संचालन शुरू होने वाला हैं। जमशेदपुर से कोलकाता के लिए 31 जनवरी से सीधी फ्लाइट संचालित की जाएगी। 

खबर के अनुसार सोनारी एयरपोर्ट से विमान सेवा को लेकर अनुमति मिल गई हैं। वहीं इंडियावन एयर ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी हैं। साथ ही साथ फ्लाइट के टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई हैं।

वहीं जमशेदपुर से भुवनेश्वर के लिए भी विमान सेवा का संचालन किया जायेगा। इस विमान सेवा के संचालन से लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। साथ ही साथ समय की भी बचत होगी। बता दें की इंडियावन एयर ने फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया हैं। 

फ्लईट का शेड्यूल और किराया। 

फ्लाइट जमशेदपुर से कोलकाता के लिए 11:30 उड़ान भरेगी और 12:35 बजे कोलकता पहुंचेगी। वहीं कोलकाता से विमान 12:35 बजे उड़ान भरेगा और 14:30 बजे जमशेदपुर पहुंचेगा। विमान का किराया 1999 रुपये निर्धारित किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment