खबर के अनुसार पटना में ठंड के कारण कक्षा आठ तक के स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि भागलपुर में सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों 3 जनवरी तक बंद रहेगा, गया में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल 7 जनवरी तक के लिए बंद रहेंगे।
वहीं समस्तीपुर में पड़ रहे कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय को अगले 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया गया हैं। जबकि नवादा में जिला अधिकारी के आदेश के बाद सभी स्कूल 4 जनवरी तक बंद रहेंगे।
आपको बता दें की बिहार में चल रही ठंडी हवाओं से कई जिलों के तापमान में गिरावट आई हैं। साथ ही साथ सुबह-सुबह घना कोहरा भी देखने को मिल रहा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment