MP : भोपाल और इंदौर में जल्द शुरू होगी मेट्रो सेवा

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में जल्द ही मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल मध्य प्रदेश का पहला ऐसा शहर बनने वाला हैं जहां मेट्रो ट्रेन का संचालन सबसे पहले किया जायेगा। इसको लेकर भोपाल में मेट्रो का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं।

खबर के अनुसार भोपाल व इंदौर में मेट्रो ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। लेकिन भोपाल में इंदौर से पहले मेट्रो का ट्रायल और लोकार्पण होगा। एमपीएमआरसी ने  दावा किया हैं की  9 महीने बाद भोपाल शहर के लोग मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेंगे। 

आपको बता दें की भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन के परिचालन होने से इन शहरों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। साथ ही साथ इन शहरों में प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आएगी और लोगों को आसामदायक सफर का भी लाभ मिल सकेगा।

भोपाल में अलग-अलग स्थानों की लगभग 8 एकड़ जमीन पर 5 प्लाजा, 6 स्टेशन, 4 पार्किंग व 2 यार्ड बनेंगे। जबकि इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की मानें तो यहां पहले चरण के 17.5 किलोमीटर का काम तेजी से चल रहा है। बहुत जल्द पटरी बिछाने का काम शुरू किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment