खबर के अनुसार हरियाणा सरकार ने जमीन की जमाबंदी के लिए एक वेबसाइट पोर्टल लॉन्च कर दिया हैं। उस वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आप ऑनलाइन के द्वारा अपने जमीन की जमाबंदी को निकाल सकते हैं और उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
आपको बता दें की हरियाणा में इससे पहले किसानों को जमाबंदी पाने के लिए भटकना पड़ता था और सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। जिससे किसानों को पैसों के साथ साथ समय की भी बर्बादी होती थी। लेकिन अब किसानों को ऑनलाइन जमाबंदी मिलेगी।
ऐसे निकालें जमीन की जमाबंदी : हरियाणा के किसान जमीन के जमाबंदी पेपर निकालने के लिए जमाबंदी की डिजिटल वेबसाइट http://jamabandi.nic.in पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा जमाबंदी का पेपर निकाल सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment