बक्सर : बिहार में करें रोजगार, 2 लाख देगी सरकार

बक्सर : बिहार रहने वाले गरीब वर्ग के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार राज्य में गरीब वर्ग के लोगों को रोजगार के लिए 2-2 लाख रुपये देने जा रही हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई हैं हैं।

खबर के अनुसार नीतीश सरकार राज्य के 94 लाख 33 हजार 312 गरीब परिवारों को  2-2 लाख रुपये की राशि देगी। यह राशि तीन किश्तों में दी जाएगी। पहली किश्त में 25 फीसदी, दूसरी में 50 और तीसरी में 25 फीसदी राशि सीधे बैंक खाते में भेजा जायेगा। 

बता दें की बिहार सरकार राज्य के सभी वर्ग के गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करना चाहती हैं। इसके लिए सरकार ने गरीबों को रोजगार के लिए दो-दो लाख देने का फैसला किया हैं ताकि गरीबो की आर्थिक स्थिति को ठीक किया जा सके।

कब मिलेगा पैसा : दरअसल बिहार कैबिनेट की बैठक में 94 लाख 33 हजार 312 गरीब परिवारों को  2-2 लाख रुपये की राशि देने की स्वीकृति मिल गई हैं। जल्द से जल्द इन्हे पैसों की राशि दी जाएगी। इसको लेकर विभाग के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment