Buxar News: बिहार में Guest Teacher के लिए आवेदन शुरू

Buxar News: बिहार में Guest Teacher के लिए आवेदन शुरू होने वाला हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सिमुलतला आवासीय विद्यालय द्वारा गेस्ट टीचर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 

खबर के अनुसार अंग्रेजी, गणित, इतिहास, कॉमर्स, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, बायोलॉजी, संस्कृत, केमिस्ट्री, साइंस आदि के गेस्ट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इसके लिए सिर्फ और सिर्फ इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा। 

बता दें की इन पदों पर भर्ती के लिए 1 फरवरी और 2 फरवरी को इंटरव्यू आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। वहीं किसी भी सब्जेक्ट के गेस्ट टीचर के रूप में आवेदन करना चाहते हैं तो आपका पोस्ट ग्रेजुएट, बीएड आदि होना अनिवार्य हैं। 

इंटरव्यू की तिथि : 01/02/2024 – 02/02/2024

आधिकारिक वेबसाइट : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट https://savbihar.ac.in/ पर जा कर इस भर्ती की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment