सूरत से गुजरेगी वडोदरा-अयोध्या समेत 4 स्पेशल ट्रेनें

न्यूज डेस्क: गुजरात के सूरत में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे रामलला के दर्शन के लिए गुजरात से कई स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार अयोध्या के लिए पश्चिम रेलवे को 91 ट्रेनें मिली हैं और देश में सर्वाधिक 88 ट्रेनें गुजरात होकर चलेंगी। यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इन ट्रेनों का शेड्यूल चेक करें और ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक करें। 

वहीं, आस्था स्पेशल ट्रेनें 29 जनवरी से लेकर 3 मार्च तक गुजरात के सूरत, उधना, साबरमती, अहमदाबाद, मेहसाणा, पालनपुर, वलसाड, वापी, भावनगर और राजकोट से संचालित होंगी। इसके बारे में पूरी जनकारी के लिए पश्चिम रेलवे की वेबसाइट विजिट करें।

सूरत से गुजरेगी वडोदरा-अयोध्या समेत 4 स्पेशल ट्रेनें?

ट्रेन नंबर 09009 : उधना-अयोध्या स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी, 13 और 27 फरवरी को चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 09115 : वडोदरा-अयोध्या स्पेशल ट्रेन 9 फरवरी को चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 09027 : वापी-अयोध्या स्पेशल ट्रेन 6 और 20 फरवरी को चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 09029 : वलसाड-अयोध्या स्पेशल ट्रेन 2 और 16 फरवरी को चलाई जाएगी।

0 comments:

Post a Comment