लुधियाना : पोस्ट ऑफिस में मिल रहा 8.2% का ब्याज

लुधियाना : अगर आप अपने पैसो को निवेश करना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस के स्किम में निवेश कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम पर 8.2% की सालाना रेट से ब्याज दे रही हैं। इससे आप एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार पोस्ट ऑफिस के सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में केवल ₹1000 में अकाउंट ओपन कर निवेश शुरू कर सकते हैं। आप इस स्किम में 1000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपए तक निवेश कर 8.2% सालाना ब्याज से पैसे बना सकते हैं। 

बता दें की पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम में 60 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। इस स्किम में अगर आप 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो 5 साल बाद आपको कुल 1 लाख 50 हजार रुपए मिलेंगे। जबकि 5 लाख के निवेश पर 5 साल बाद 7 लाख 53 हजार रुपये मिलेंगे। 

वहीं इस स्किम में अगर आप 10 लाख का निवेश करते हैं तो 5 साल के बाद आपको 15 लाख 4 हजार मिलेंगे। जबकि 20 लाख के निवेश पर पांच साल बाद 30 लाख और 30 लाख के निवेश पर 5 साल के बाद 45 लाख 15 हजार 154 रुपये मिलेंगे।

0 comments:

Post a Comment