बक्सर : बीपीएससी शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर नई जानकारी

बक्सर : बिहार में बीपीएससी के तहत बड़े स्तर पर टीचरों की भर्ती की गई हैं। इसी बीच ये खबर आ रही हैं की बिहार में बीपीएससी शिक्षकों के ट्रांसफर अब तीन साल के बाद ही होंगे। तीन साल के बाद ही अब इन शिक्षकों को दूसरे जगह जाने का मौका मिलेगा। 

खबर के अनुसार बीपीएससी के पहले चरण के तहत बिहार में ज्यादातर शिक्षकों की तैनाती गांवो में की गई हैं। इन शिक्षकों को अब तीन साल तक गांव के स्कूलों में ही पढ़ाना होना। तीन साल तक बीपीएससी के शिक्षकों का कहीं भी स्थानांतरण नहीं किया जायेगा। 

वहीं, नियोजित शिक्षकों का ट्रांसफर पोस्टिंग का काम साक्षमता परीक्षा के बाद शुरू किया जाएगा। बता दें की बिहार में सभी नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा देनी होगी। इस एग्जाम में जो भी टीचर पास होंगे, उन्हें राज्य कर्मी का दर्जा मिलेगा। 

नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद उनकी ट्रांसफर पोस्टिंग राज्यकर्मी के अनुसार ही की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द विभाग के द्वारा साक्षमता परीक्षा को लेकर पूरी डिटेल्स जारी की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment