अहमदाबाद में कांकरिया लेकफ्रंट के लिए टिकट बुक करें ऑनलाइन

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में अगर आप कांकरिया लेकफ्रंट घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में कांकरिया लेकफ्रंट के लिए अब आप ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार कांकरिया लेकफ्रंट आने वाले लोगों को टिकट लेने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने की व्यवस्था की गई हैं। इसके लिए वेबसाइट www.kankarialaketickets.com बनाया गया हैं, जिसके माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।

बता दें की कांकरिया लेक फ्रंट में कुल सात प्रवेश द्वारों से लोगों को प्रवेश दिया जाता है। 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए 5 रुपये प्रति व्यक्ति और 12 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए 10 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया हैं। 

वहीं, कांकरिया लेक फ्रंट के अन्य आकर्षण चीजों जैसे की किड्स सिटी, चिड़ियाघर, बालवाटिका और बटरफ्लाई पार्क देखने के लिए निर्धारित शुल्क का भुकतान कारण होगा। आप मोबाइल एप्लिकेशन एएमसी सेवा से भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment