खबर के अनुसार हेल्थ डाटा के द्वारा बच्चों में बढ़ते हार्ट अटैक, कुपोषण, खून की कमी सहित स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से गुजरात के हर स्कूल को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
बता दें की विभाग के द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे का नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, बच्चे का ब्लड ग्रुप, ऊंचाई, वजन और स्वास्थ्य संबंधी अन्य बातों को यूडीआईएसई पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। एक माह में प्रदेश भर से बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों तैयार होंगे
हेल्थ डेटा तैयार होने के बाद प्रदेश भर में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। इससे आपातकालीन स्थिति में बच्चे के इलाज में आसानी होगी। साथ ही साथ ये भी अनुमान लगाया जायेगा कि बच्चे को आवश्यक पोषण मिल रहा है या नहीं।

0 comments:
Post a Comment