लुधियाना में इन मरीजों का तुरंत होगा फ्री इलाज

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना के सरकारी हॉस्पिटल में आने वाले एक्सीडेंटल केसेस का तुरंत फ्री इलाज किया जायेगा। इसको लेकर अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह औलख ने सरकारी हॉस्पिटल में आने वाले एक्सीडेंटल केसेस मरीजों को पहले 24 घंटों में फ्री इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है की 24 घंटों में जख्मी का इलाज नहीं होने पर इसकी जिम्मेदारी एसएमओ की होगी। 

बता दें की सिविल सर्जन ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और सब-डिविजनल हॉस्पिटल को निर्देश देते हुए कहा है की जख्मी मरीजों का इलाज आयुष्मान सरबत सेहत बीमा योजना के तहत या फिर पहले 24 घंटों के दौरान मुफ्त एमरजेंसी स्कीम के तहत करें। 

दरअसल कई बार एक्सीडेंट के केस में मरीज लंबे समय तक हॉस्पिटल में रहते हैं। जिसके कारण उनकी परेशानी बढ़ जाती हैं। ऐसे में सभी सरकारी अस्पतालों में एक्सीडेंटल केसे में तुरंत फ्री इलाज करने को कहा गया हैं, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

0 comments:

Post a Comment