खबर के अनुसार नई शिक्षा नीति के तहत बीएस कोर्स में एडमिशन के लिए युवाओं की न्यूनतम योग्यता 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स आदि पास निर्धारित किया गया हैं। इसको लेकर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर द्वारा जल्द ही पूरी डिटेल्स जारी की जाएगी।
बता दें की बीएस कोर्स के तहत तीन साल पढ़ाई करने पर युवाओं को स्नातक की डिग्री मिलेगी। जबकि चार साल पढ़ने पर ऑनर्स की डिग्री मिलेगी। नए शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को जीयू बेचलर ऑफ साइंस (बीएस) नाम से डिग्री देगी।
जीयू के कुलसचिव डॉ. पी.एम. पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि एनईपी-2020 के प्रावधानों के अनुरूप यह पहल की गई है। वहीं, चार साल पढ़ाई करने पर जब बीएस ऑनर्स की डिग्री मिलेगी तो पीजी करने के लिए सिर्फ एक साल ही पढ़ाई करनी होगी।

0 comments:
Post a Comment