बिहार के बक्सर जिले की ये 60 सड़कें बनाई जाएंगी

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर जिले में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर जिले में कई सड़के इस समय जर्जर हालात में हैं। जिसके कारण इन सड़कों पर आने-जाने में कोई को दिक्कत होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 60 सड़कों को बनाने की योजना तैयार की हैं।

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में करीब 100 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और मरम्मती का कार्य किया जायेगा। लोकसभा चुनाव से पहले इन सड़कों का निर्माण शुरू हो सकता हैं। इसपर सरकार के द्वारा करीब 3 हजार 442 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।

बिहार के बक्सर जिले की ये 60 सड़कें बनाई जाएंगी?

छोटकी नैनीजोर से नैनीजोर पीएचसी

धरौली हॉल्ट से रहथुआ पीएचसी तक 

बगेनगोला से बरुहा 2.650 किलोमीटर,

ओझाबराव से मेन रोड 1.400 किलोमीटर,

धनसोई से सिकठी होते हुए मानिकपुर तक 2.2 किमी,

भोजपुर सिमरी से नगवा मार्ग, खण्डहरा पांडेयपुर मार्ग, 

तियरा से धनसोई होते हुए छितौना तक 2.5 किमी सड़क, 

गगौली से महरौली इत्यादि सड़को का निर्माण किया जाएगा,

मोहरिया प्रधानमंत्री रोड से नहर 2 दुल्फा होते हुए सड़क 2.15 किमी., 

हेठुआ सिसराढ़ से बिजौली तक 2.25 किमी सड़क का निर्माण किया जायेगा।

महावीर स्थान से जमौली व गोसाईपुर होते हुए रघुनाथपुर तक 2.6 किमी सड़क, 

चौसा मेन नहर सुजायतपुर से पीएमजीएसवाई रोड देवी स्थान तक 1.33 किमी सड़क,

बक्सर-सासाराम पीडब्ल्यूडी से बभनी तक, बारुपुर सड़क से मरही तक सड़क बनाई जाएगी।

हकारपुर से मिडिल स्कूल सोनी, खीरी नदी पुल लिंक रोड से हकारपुर गांव तक सड़क का निर्माण होगा। 

इसके अलावे भी बक्सर जिले के कई प्रखंडों में जर्जर पड़ी सड़कों का निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment