एक रिपोर्ट के मुताबिक यह खरीद भारत की सामरिक ताकत को बढ़ाने में मदद करेगी और नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करेगी। राफेल जेट्स की उच्चतम प्रदर्शन क्षमता और बहुउद्देशीय उपयोग के कारण यह निर्णय रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
बता दें की भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल मरीन जेट खरीदने की डील लगभग फाइनल हो गई है। फ्रांस ने डील को लेकर फाइनल ऑफर भेज दिया है। हालांकि, फाइनल डील कितने में होगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद हैं की जल्द ही आधिकारिक ऐलान कर दिया जायेगा।
राफेल मरीन जेट की 5 बड़ी बातें।
1 .बहुउद्देशीय क्षमताएँ: राफेल मरीन जेट्स बहुउद्देशीय विमान हैं, जो हवाई लड़ाई, जमीनी हमले और समुद्री निगरानी जैसे कई मिशनों के लिए सक्षम हैं।
2 .विकसित तकनीक: इसमें उन्नत एरॉनॉटिकल डिजाइन, शक्तिशाली इंजन और नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम शामिल हैं, जो इसे किसी भी मौसम में प्रभावी बनाते हैं।
3 .फ्लोटिंग कैरियर ऑपरेशन: ये जेट्स एयरक्राफ्ट कैरियर्स से ऑपरेट करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे भारत की नौसेना की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं में वृद्धि होगी।
4 .हथियार प्रणाली: राफेल मरीन जेट में विभिन्न प्रकार के स्मार्ट हथियार, मिसाइल और बम लगे होते हैं, जो इसे बहुआयामी लड़ाई में सक्षम बनाते हैं।
5 .फ्यूचर्स वॉरफेयर: इसके उन्नत सेंसर और डेटा लिंक इसे नेटवर्क-निर्मित युद्ध में शामिल होने की अनुमति देते हैं, जिससे इसे आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलती है।
0 comments:
Post a Comment