खबर के अनुसार वाल्मीकिनगर बराज से 4. 74 लाख और कोसी बराज से 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। वहीं नेपाल के नारायणघाट से 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे राज्य के कई जिलों में तबाही का अलर्ट हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ने वाली हैं।
बता दें की बिहार के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया हैं, उसने गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, भागलपुर, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिला शामिल हैं।
दरअसल बिहार के इन जिलों में नदियों का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। इन जिलों की नदियां और ऊफनाईं तो, बिहार के उत्तरी और मध्य क्षेत्र पर आफत गुजरेगी, इन जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएगी। अभी से कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया हैं।
0 comments:
Post a Comment