यहां कुछ विशिष्ट उदाहरण दिए गए हैं:
पूर्वांचल के कुछ जिलों में एक बीघा = 2,750 वर्ग गज।
पश्चिमी यूपी में यह माप 3,000 वर्ग गज तक हो सकती है।
बीघा और एकड़ में क्या हैं अंतर:
1 एकड़ = 1.6 बीघा (उत्तर प्रदेश के अनुसार)।
1 एकड़ = 43,560 वर्ग फीट = 4,840 वर्ग गज।
यूपी में जमीन की मापी इकाई :
1 .एकड़: एकड़ एक अंतरराष्ट्रीय माप है, जो कृषि भूमि की माप में आमतौर पर इस्तेमाल होता है। 1 एकड़ = 43,560 वर्ग फीट या 4,840 वर्ग गज के बराबर होता है। उत्तर प्रदेश में 1 एकड़ = लगभग 1.6 बीघा होता है (यह आंकड़ा क्षेत्रीय भिन्नताओं के आधार पर बदल सकता है)।
2 .हेक्टेयर: हेक्टेयर भी एक मानक अंतरराष्ट्रीय माप है, जिसका उपयोग बड़े कृषि क्षेत्रों को मापने में होता है। 1 हेक्टेयर = 10,000 वर्ग मीटर = 2.471 एकड़ के बराबर होता है।
3 .गज: गज (या वर्ग गज) का उपयोग छोटे कृषि क्षेत्रों के माप के लिए किया जाता है।1 गज = 3 फीट (या 0.9144 मीटर) होता है। वर्ग गज का उपयोग भूमि के क्षेत्रफल को मापने के लिए किया जाता है, विशेषकर जब भूमि का आकार छोटा हो।
4 .वर्ग मीटर और वर्ग फीट: वर्ग मीटर और वर्ग फीट का उपयोग छोटे और विस्तृत भूमि क्षेत्रों को मापने के लिए किया जाता है। ये माप बागवानी, निर्माण कार्यों और छोटे भूखंडों में अधिक सामान्य होते हैं।
0 comments:
Post a Comment