भारत के लेजर हथियार 'Durga-2' से दुनिया हैरान

नई दिल्ली: भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा लेजर हथियार 'Durga-2' विकसित किया जा रहा हैं। जो दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी प्रगति मानी जा रही है। यह हथियार उच्च-ऊर्जा लेजर तकनीक पर आधारित है, जो दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोन को नष्ट करने में सक्षम है।

खबर के अनुसार 'Durga-2' का विकास भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया जा रहा हैं। यह भारत की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसकी क्षमता और प्रभावशीलता ने वैश्विक रक्षा समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है, जिससे भारत की सैन्य ताकत में इजाफा होता है।

 'Durga-2' की 6 बड़ी ताकत। 

1 .उच्च सटीकता: दुर्गा-2 को लक्ष्यों पर उच्च सटीकता से हिट करने के लिए विकसित किया जा रहा है, जिससे यह रणनीतिक उद्देश्यों के लिए बहुत प्रभावी बनती है।

2 .बहुउपयोगिता: यह विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों को साधने में सक्षम है, जैसे कि ड्रोन, मिसाइल, फाइटर जेट, अटैक हेलीकॉप्टर अदि।

3 .दूरस्थ संचलन: दुर्गा-2 की लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता इसे विभिन्न ऑपरेशनल परिदृश्यों में प्रभावी बनाती है। ये बेहद घातक हैं।

4 .स्वदेशी तकनीक: इस प्रणाली का विकास भारत में ही किया गया है, जिससे देश की आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमता में वृद्धि होती है।

5 .उन्नत रडार प्रणाली: दुर्गा-2 में उन्नत रडार प्रणाली को भी शामिल किया गया है, जो इसे लक्ष्य पहचान और ट्रैकिंग में सहायता करती है।

6 .जवाबदेही: दुर्गा-2 कई प्रकार के वातावरण में काम कर सकती है, जैसे कि समुद्री, शहरी, और ग्रामीण क्षेत्रों में, जिससे यह विभिन्न सैन्य अभियानों में उपयोगी होती है।

0 comments:

Post a Comment