मुरादाबाद मंडल के वाणिज्य प्रबंधक, रेहान रजा रिजवी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि कोहरे के कारण यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सही संचालन में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस समय के दौरान मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।
बता दें की इस निर्णय से प्रभावित ट्रेनों में बरेली-दिल्ली पैसेंजर, मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू, शाहजहांपुर-लखनऊ समेत 16 ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 2 दिसंबर से 1 मार्च 2025 के बीच नहीं चलेंगी। इस समय में यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों की तलाश करनी पड़ेगी।
निरस्त की गईं ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
ट्रेन नंबर 04379-80 बरेली-रोजा – 2 दिसंबर 2024 से 2 मार्च 2025
ट्रेन नंबर 04365-66 मुरादाबाद-बरेली – 1 दिसंबर 2024 से 2 मार्च 2025
ट्रेन नंबर 04337-38 सीतापुर-शाहजहांपुर – 1 दिसंबर 2024 से 1 मार्च 2025
ट्रेन नंबर 04303-04 बरेली-दिल्ली पैसेंजर – 2 दिसंबर 2024 से 1 मार्च 2025
ट्रेन नंबर 04355-56 लखनऊ-बालामऊ – 1 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025
ट्रेन नंबर 04335-36 मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू – 1 दिसंबर 2024 से 3 मार्च 2025
ट्रेन नंबर 04319-20 लखनऊ-शाहजहांपुर – 1 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025
ट्रेन नंबर 04305-06 बालामऊ-शाहजहांपुर – 1 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025

0 comments:
Post a Comment