खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार की लोक निर्माण विभाग ने इन मार्गों के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए 1482.93 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। सरकार ने इस उद्देश्य के लिए 1750 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
बता दें की इन मार्गों में प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे मथुरा, चित्रकूट, अयोध्या, मीरजापुर, रामपुर और अन्य स्थानों को जोड़ा गया है। इन मार्गों के सुधार से न केवल धार्मिक यात्रा को सुगम बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
पिछले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटकों की संख्या में देश में पहले स्थान पर रहा है, और इस वर्ष भी यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। इसलिए धार्मिक मार्गों की योजना के तहत पहले चरण में 72 मार्गों को सुधारने की योजना बनाई गई है।
ये मार्ग विभिन्न जिलों में फैले हुए हैं:
मथुरा में 10 मार्ग,
चित्रकूट में 7 मार्ग,
फर्रुखाबाद में 5 मार्ग,
बलिया, बस्ती, और बुलंदशहर में 4-4 मार्ग,
श्रावस्ती, अयोध्या और गाजियाबाद में 2-2 मार्ग,
संत कबीर नगर, गोंडा, महराजगंज, बागपत, मेरठ, मीरजापुर, रामपुर और प्रतापगढ़ में 3-3 मार्ग,
और आगरा, बाराबंकी, सुलतानपुर, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, जालौन, और हरदोई में 1-1 मार्ग शामिल हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment