खबर के अनुसार इस नई प्रणाली में शिक्षकों को स्कूल आने और जाने के समय अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। इससे, जो शिक्षक अटेंडेंस में हेराफेरी करने की कोशिश करते थे, उन्हें अब रोक मिलेगा। इसके अलावा, शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
बता दें की बिहार में नई व्यवस्था के तहत अब गुरुजी की चालाकी अटेंडेंस में नहीं चलेगी। शिक्षा विभाग ने सोमवार से स्कूलों में इन और आउट टाइम के लिए फेस रिकॉग्निशन सिस्टम लागू कर दिया है। इसके तहत शिक्षकों को स्कूल में प्रवेश और निकासी के समय अपनी फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा, शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल का नया अपडेट जारी किया है। जो शिक्षक अटेंडेंस में हेराफेरी करने के लिए मिनिमाइज का फायदा उठा रहे थे, उनके लिए भी यह व्यवस्था अब कठोर हो गई है। पहले मिनिमाइज करने पर 180 सेकंड का एरर दिखता था, जो अब हटा दिया गया है, जिससे चालाकी करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं रही।

0 comments:
Post a Comment