शनिवार के 5 शक्तिशाली मंत्र, करेंगे हर कष्टों का अंत

धर्म डेस्क: शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनिदेव को न्यायाधीश और कर्मफलदाता के रूप में पूजा जाता है। यदि आप शनि के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं या अपनी किस्मत को बदलना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन इन मंत्रों का जाप करें। ये मंत्र आपकी परेशानियों को दूर करने और शनिदेव की कृपा प्राप्त करने में मदद करेंगे।

1. ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

यह मंत्र शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शक्तिशाली है। इस मंत्र का जाप करते समय पूरी श्रद्धा और ध्यान के साथ संकल्प करें कि आप अपने कर्मों का सुधार करना चाहते हैं।

2. ॐ शं शनिश्चराय नमः

यह मंत्र शनिदेव के मंत्रों में से एक अत्यंत प्रभावशाली और सरल मंत्र है। इसका जाप शनिदेव के शांति और कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

3 .ॐ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

यह शनि के प्रभाव को सकारात्मक बनाने के लिए एक विशेष मंत्र है। इस मंत्र के जाप से जीवन में संकटों का निवारण और स्वास्थ्य में सुधार होता है।

4 .अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया। दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर

यह मंत्र विशेष रूप से तब उपयोगी होता है जब हम अंजाने में शनि के प्रति कुछ गलत कार्य कर चुके होते हैं। यह मंत्र हमें क्षमा प्राप्त करने के लिए शनि से प्रार्थना करने का मार्ग दिखाता है।

5 .ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌

यह मंत्र शनिदेव की महिमा का गुणगान करते हुए उन्हें समर्पित किया जाता है। इस मंत्र का जाप करने से शनि दोष कम होता है और जीवन में शांति आती है।

0 comments:

Post a Comment