बता दें की इस कैलेंडर के माध्यम से उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और परीक्षाओं की तिथियों के बारे में जानकारी मिली है। यह कैलेंडर उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है जो यूपीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित होने का मन बना रहे हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर तिथियां देखें
उम्मीदवारों को इन परीक्षाओं के लिए अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.nic.in पर जाना होगा। वहां पर सभी महत्वपूर्ण सूचना, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर विजिट करते रहें, ताकि वे किसी भी अपडेट से अवगत रह सकें।
UPPSC कैलेंडर 2025 में शामिल प्रमुख परीक्षा तिथियां:
स्टाफ नर्स (यूनानी) पुरुष और महिला मुख्य परीक्षा 2023: 16 फरवरी 2025
स्टाफ नर्स (आयुर्वेदिक) पुरुष और महिला मुख्य परीक्षा 2023: 23 फरवरी 2025
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024: 23 मार्च 2025
वैज्ञानिक अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2023: 18 मई 2025
सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2024: 29 जून 2025
अपर निजी सचिव परीक्षा 2023 (तृतीय चरण): 13 जुलाई 2025
प्रवक्ता राजकीय डिग्री कालेज स्क्रीनिंग परीक्षा 2017 (संगीत वादन- सितार विषय): 17 जुलाई 2025
यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन प्रशिक्षण सेवा परीक्षा 2023: 21 सितंबर 2025
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा मुख्य परीक्षा 2024: 28 सितंबर 2025
संयुक्त राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024: 23 मार्च 2025
संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024: 20 अप्रैल 2025
संयुक्त राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024: 29 जून 2025
संयुक्त राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025: 12 अक्टूबर 2025
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीकृत) सेवा सहायक पंजीयक परीक्षा 2024: 2 मार्च 2025
संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024: 28 सितंबर 2025
वास्तुकला और योजना सहायक (प्रारंभिक) परीक्षा 2024: 18 अक्टूबर 2025
0 comments:
Post a Comment