यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही गर्मी की छुट्टियां? यहां जानें तारीख

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में इस वर्ष की गर्मी की छुट्टियों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, इस साल गर्मी की छुट्टियां 20 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेंगी। इन छुट्टियों के दौरान, उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक विशेष समर कैंप (Summer Camp) का आयोजन किया जाएगा।

यह समर कैंप बच्चों के लिए एक शैक्षिक और मनोरंजक अनुभव होगा, जो सुबह के समय आयोजित होगा। कैंप का संचालन प्रतिदिन डेढ़ घंटे तक किया जाएगा। इस दौरान छात्रों को खेल, योग, विज्ञान-तकनीक, कला-संस्कृति और पर्यावरण जागरूकता जैसी विविध गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। यह कैंप बच्चों को एक तरफ शारीरिक गतिविधियों और मानसिक विकास के अवसर प्रदान करेगा, वहीं दूसरी तरफ उन्हें जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास और बुनियादी शिक्षा में भी मदद करेगा।

समर कैंप के उद्देश्य और गतिविधियां

इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (FLN) को बढ़ावा देना है, ताकि उनकी बुनियादी पढ़ाई में सुधार हो सके। इसके साथ ही जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीकी प्रयोग, कला और संस्कृति पर आधारित गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के बारे में बताया जाएगा।

स्वस्थ आहार और पोषण पर विशेष ध्यान

इस समर कैंप में बच्चों को पोषक आहार भी दिया जाएगा, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी होगा। बच्चों को मिड-डे मील के तहत विशेष और पौष्टिक खाद्य सामग्री जैसे गुड़ की चिक्की, बाजरे का लड्डू, रामदाना लड्डू, गुड़-चना और लैया पट्टी जैसी चीजें दी जाएंगी। इससे न सिर्फ बच्चों के शरीर को जरूरी पोषण मिलेगा, बल्कि उन्हें पारंपरिक भारतीय खाद्य पदार्थों का स्वाद भी मिलेगा।

शिक्षकों की देखरेख में कैंप का संचालन

इस समर कैंप का संचालन शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षकों की देखरेख में किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी गतिविधियाँ बच्चों के लिए सुरक्षित, शैक्षिक और मनोरंजक हों।

0 comments:

Post a Comment