1. अग्नि-5 (Agni-V): भारत का सबसे लंबी दूरी वाला घातक हथियार
अग्नि-5 भारत की सबसे लंबी दूरी की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जिसकी रेंज लगभग 5,000 से 5,500 किलोमीटर है। यह मिसाइल न्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम है और एक बार लॉन्च होने के बाद यह पाकिस्तान ही नहीं, चीन तक को निशाना बना सकती है। इसे मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है और यह MIRV (Multiple Independently targetable Reentry Vehicle) तकनीक से लैस हो सकती है, जिससे एक ही मिसाइल कई निशानों को भेद सकती है।
2. अग्नि-4 (Agni-IV): मध्यम दूरी की सटीक वार करने वाली मिसाइल
अग्नि-4 मिसाइल की रेंज लगभग 4,000 किलोमीटर है और यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनी है। यह परमाणु हथियार ढोने में सक्षम है और हाई-स्पीड रिएंट्री व्हीकल से लैस होने के कारण इसका इंटरसेप्ट करना बेहद मुश्किल है। अग्नि-4 भारत की सेकंड स्ट्राइक क्षमता को मजबूत करता है।
3. अग्नि-3 (Agni-III): पाकिस्तान की गहराई तक पहुंच
अग्नि-3 भारत की पहली लंबी दूरी की मिसाइलों में से एक है जिसकी रेंज 3,000 से 3,500 किलोमीटर है। यह मिसाइल 1.5 टन तक वॉरहेड ले जाने में सक्षम है और भारत की स्ट्रैटजिक फोर्सेज कमांड का अहम हिस्सा है। इसकी लॉन्चिंग क्षमता लैंड-बेस्ड मोबिलिटी के कारण इसे कहीं से भी लॉन्च किया जा सकता है।
4. अग्नि-2 (Agni-II): फास्ट रिस्पॉन्स और हाई एक्सेसरेसी
अग्नि-2 की रेंज लगभग 2,000 से 2,500 किलोमीटर है, जिससे यह पाकिस्तान के हर महत्वपूर्ण सैन्य और राजनीतिक ठिकाने को निशाना बना सकती है। इसकी ड्यूल-स्टेज सॉलिड फ्यूल टेक्नोलॉजी और उच्चतम सटीकता इसे एक भरोसेमंद हथियार बनाती है।
5. के-4 मिसाइल: समंदर से हमला करने वाली ताकत
के-4 एक सबमरीन-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) है, जिसकी रेंज लगभग 3,500 किलोमीटर है। इसे भारत की परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत से लॉन्च किया जा सकता है, जिससे यह 'Second Strike Capability' का हिस्सा बनती है। इसका मतलब है कि भारत किसी भी पहले हमले के बाद भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है — वह भी दुश्मन के अनुमान से बाहर की दिशा से।
0 comments:
Post a Comment