1 .युवा कल्याण विभाग में 412 पद
UPSSSC ने विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में कुल 412 पद शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 6 नवंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
2 .खेल विभाग में 108 पदों पर भर्ती
दूसरी भर्ती के तहत विभिन्न खेल पदों पर 108 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें ग्राउंड्समैन, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर, असिस्टेंट कोच (स्विमिंग), असिस्टेंट कोच (क्रिकेट) समेत कई पद शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर देखें
दोनों भर्तियों में पद के अनुसार योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तें अलग हो सकती हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए। निर्धारित तारीख के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment