केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! बेटियों के लिए 1 बड़ी खुशखबरी, उठाएं लाभ

नई दिल्ली। बेटियों के भविष्य के लिए बचत करने वाले अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही में भी सुकन्या समृद्धि खाते पर 8.2 प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा।

250 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता बच्ची के 10 वर्ष की उम्र पूरी होने से पहले खोला जा सकता है। माता-पिता या कानूनी अभिभावक बच्ची के नाम पर यह खाता खोल सकते हैं। इसमें एक वित्त वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।

खाता खुलने के बाद 15 वर्षों तक रकम जमा की जा सकती है, जबकि योजना की अवधि खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष पूरी होने पर समाप्त होती है। सामान्य तौर पर एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के लिए खाते खोले जा सकते हैं।

पढ़ाई के लिए भी निकाल सकते हैं पैसा

नियमों के तहत बेटी के 18 वर्ष की उम्र पूरी करने या 10वीं पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए खाते में जमा राशि का 50 प्रतिशत तक निकालने की सुविधा मिलती है। निर्धारित शर्तों के तहत शादी के लिए भी खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता है।

इस योजना में निवेश पर आयकर कानून की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिल सकता है। वहीं खाते से मिलने वाला ब्याज भी आयकर से मुक्त है।

सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए पीपीएफ और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र समेत अन्य छोटी बचत योजनाओं की दरों में भी बदलाव नहीं किया है। यानी पिछली तिमाही वाली ब्याज दरें ही इस अवधि में लागू रहेंगी।

0 comments:

Post a Comment