8वें वेतन आयोग को लेकर 5 बड़े अपडेट, केंद्रीय कर्मचारी जान लें!

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अक्टूबर का महीना अहम रहने वाला है। इस दौरान आयोग अलग-अलग शहरों में कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से बातचीत कर वेतन, भत्ते, पेंशन और सेवा शर्तों से जुड़े सुझाव लेगा।

7-8 अक्टूबर को बेंगलुरु में बैठक

8 और 7 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में आयोग की बैठक प्रस्तावित है। इसमें स्थानीय केंद्रीय कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों से उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। बेसिक पे, फिटमेंट फैक्टर, भत्ते और पेंशन जैसे मुद्दे बातचीत का हिस्सा हो सकते हैं।

10 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

जो संगठन आयोग की बैठक में शामिल होकर अपनी बात रखना चाहते हैं, उनके लिए 10 अक्टूबर 2026 महत्वपूर्ण तारीख है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत इस समयसीमा तक आवेदन करना होगा।

22-23 अक्टूबर को मुंबई में बैठक

दशहरा के बाद 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में भी कर्मचारी संगठनों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में कर्मचारियों से जुड़े वेतन और पेंशन संबंधी सुझाव लिए जाने की उम्मीद है।

कर्मचारियों की मांगों पर होगी चर्चा

इन बैठकों का मकसद कर्मचारियों और संगठनों से सीधे सुझाव लेकर आयोग की रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया में उन्हें शामिल करना है। हालांकि, इन बैठकों में किन मांगों को अंतिम रूप दिया जाएगा, यह आयोग की आगे की प्रक्रिया और रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।

0 comments:

Post a Comment