रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी
2027-28 मार्केटिंग सीजन के लिए प्रमुख रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कुसुम के MSP में 675 रुपये प्रति क्विंटल की सबसे बड़ी वृद्धि होगी। रेपसीड और सरसों में 413 रुपये, मसूर में 390 रुपये, जौ में 136 रुपये, चने में 83 रुपये और गेहूं में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी तय की गई है।
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर को मंजूरी
कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-3 को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना पर कुल 1,86,405 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके तहत राज्यों में ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत कर 135 गीगावाट तक नवीकरणीय ऊर्जा को ग्रिड से जोड़ने की क्षमता विकसित की जाएगी। परियोजना के लिए केंद्र की ओर से 54,082 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें 50 GWh क्षमता का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी शामिल है।
दिल्ली में हाईटेक ट्रैफिक सिस्टम
दिल्ली के ट्रैफिक को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को मंजूरी दी गई है। करीब 1,789.52 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना 42 प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर को कवर करेगी। नए सिस्टम में स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, कैमरों और एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल होगा। इससे ट्रैफिक की वास्तविक स्थिति के अनुसार सिग्नल टाइमिंग बदलने, नियम तोड़ने वालों की पहचान करने और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने में मदद मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment