आपको बता दें की ज्योतिषीय मान्यता है कि इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। खास तौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय कामकाज और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि करियर से जुड़े मामलों में उपयोगी मानी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। लंबे समय से अटका कोई काम आगे बढ़ने की संभावना बन सकती है।
कन्या राशि
सूर्य के कन्या राशि में होने से इस राशि के जातकों के लिए समय महत्वपूर्ण रह सकता है। नौकरी या कारोबार से जुड़े फैसलों में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए प्रतियुति योग मेहनत का परिणाम मिलने का संकेत दे सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं और अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। धन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक स्थिति बन सकती है।

0 comments:
Post a Comment