करीब 425 करोड़ रुपये की बचत
इस कटौती का सीधा फायदा बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। अनुमान के मुताबिक अक्टूबर में इस राहत से उपभोक्ताओं की कुल करीब 424.45 करोड़ रुपये की बचत होगी। यह फैसला जुलाई में बिजली खरीद और वितरण की लागत के आधार पर लिया गया है।
जुलाई में UPPCL ने करीब 16,407.07 मिलियन यूनिट बिजली खरीदी थी। इसकी औसत खरीद लागत ₹4.69 प्रति यूनिट रही, जो स्वीकृत ₹4.94 प्रति यूनिट से कम थी। इसी अंतर के चलते अक्टूबर के लिए नकारात्मक FPPAS तय हुआ।
लगातार चौथे महीने मिली राहत
खास बात यह है कि अक्टूबर लगातार चौथा महीना है, जब FPPAS के जरिए उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आई है। इससे पहले जुलाई में 4.43 फीसदी, अगस्त में 2.92 फीसदी और सितंबर में 7.93 फीसदी की राहत दी गई थी।
UPPCL के अनुसार यह व्यवस्था निर्धारित नियामकीय नियमों के तहत लागू की जाती है। ऐसे में अक्टूबर के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को इस कटौती का सीधा लाभ देखने को मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment