साइंस डेस्क: भारत को मिसाइल और परमाणु शक्ति संपन्न बनाने वाले 'मिसाई मैन' व 'पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम' आज भी सभी भारतीयों के दिल में रहते हैं। अब्दुल जी जितने महान वैज्ञानिक थे उनते ही शांत व्यक्ति थे। वह इतने अच्छे इंसान थे कि उन्हें कभी भी किसी को भी तकलीफ पहुंचाना पसंद नही था चाहे वह इंसान हो या जानवर। एपीजे अब्दुल कलाम को 1981 में भारत सरकार ने पद्म भूषण,1990 में फिर पद्म विभूषण, 1997 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था। आज उनके द्वारा बताये गए कुछ ऐसी बातों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जो बातें आज भी युवाओं को प्रेरित करता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अब्दुल कलाम की ये 7 बातें
1 .जीवन में कठिनाइयां हमें बर्बाद करने के लिए नही बल्कि यह हमारे अंदर छुपे हुए सामर्थ्य व शक्तियों को बाहर निकलने में मदद करती हैं।
2 .एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर है जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी के बराबर होता है।
3 .चिड़िया बारिश में छाया की तलाश करती हैं, परंतु गरु़ड़ बारिश की परवाह किए बिना उड़ता हैं, क्योंकि वह बादलों के ऊपर उड़ता हैं।
4 .जीवन में यदि आप कुछ पाना चाहते हैं तो आपका बुलंद हौसला ही आपका काम आएगा।
5 .इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
6 .जीवन में पहली सफलता पाने के बाद कभी भी रुकें नहीं, क्योंकि की आप अपने दूसरे प्रयास में असफल हो गए, तो लोग कहेंगे कि आपको पहली सफलता भाग्य से मिली थी।
7 .असफलता कभी भी आपको पछाड़ नहीं सकती, क्योंकि मेरी सफलता की परिभाषा बहुत मजबूत हैं।

0 comments:
Post a Comment