हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं इनके पीठ में दर्द की समस्या होती हैं। इस समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तथा उनका शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय को आजमा कर आप पीठ के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए फिजिकल एक्टीविटी ज्यादा करें और भरपूर नींद लें। साथ ही स्ट्रेस लेने से भी बचें। इससे पीठ दर्द की समस्या दूर हो जाएगी।
2 .10 ग्राम अजवायन, 5 ग्राम सौंफ और 10 ग्राम तेजपत्तों को पानी में उबाल लें। जब ये आधा रह जाए तो इसे ठंडा करके पी लें। इस काढ़े के सेवन से आपको तेज पीठ दर्द में भी 1 घंटे में लाभ मिलेगा। इसके अलावा कमर दर्द में आप तेज पत्ता के तेल से भी मालिश कर सकते हैं। ये भी आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
3 .सरसों या नारियल तेल में लहसुन की तीन-चार कलियां अच्छे से गर्म कर लें। इस गुनगुने तेल से पीठ और कमर की मालिश करें। इससे आपका सारा दर्द दूर हो जायेगा तथा शरीर में ताकत आएगी।
4 .कैल्शियम की कम मात्रा से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसलिए कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करें। इससे हड्डियों के सारे दर्द दूर हो जाएंगे और शरीर भी ऊर्जावान रहेगा।
5 .पीठ दर्द को दूर करने के लिए आप योग में भुजंगासन, शलभासन, हलासन, उत्तानपादासन करें क्योंकि यह कमर दर्द में काफी लाभ पहुंचाते हैं। इससे शरीर के सारे दर्द दूर हो जाते हैं और इंसान का शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता हैं।

0 comments:
Post a Comment