जानिए करेले का अचार बनाने की रेसिपी

खाना खजाना: करेले का अचार हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। अगर आप प्रतिदिन इसका सेवन करते हैं तो इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे करेले के अचार बनाने की रेसिपी के बारे में तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
करेले की रेसिपी :
करेला (बराबर हिस्सों में कटा हुआ), नमक, अजवाइन पाउडर, सौंफ (पीसी हुई), नींबू का रस,, हल्दी, सौंठ (सूखी या पाउडर), लाल मिर्च पाउडर। 

बनाने के तरीके :
1 .आप सबसे पहले करेले को अच्छी तरह से छील लें। इसके बाद आप एक साइड से लम्बाई में काट लें। अब उस कटे हुए करेले पर नमक लगाकर इन्हें 3 से 4 घंटे के लिए रख दें।

2 .आप चम्मच की मदद से करेले की बीज बाहर निकाल लें और फिर धोए और कपड़ों में लेकर इन्हें निचोड़ लें। इससे कसैलापन निकल जायेगा। 

3 .इसके बाद आप सभी मसलों को करेले के साथ मिला लें। साथ ही साथ इसमें आप थोड़ा सा नींबू के रस को भी मिला दें। 

4 .इसके बाद आप कांच के जार में रख कर 3 से 4 दिन इसे धूप में रखें और एक सप्ताह बाद इसे खाएं। आपका अचार पूरी तरह से तैयार हो जायेगा।  

5 .जब अचार तैयार हो जाए तो आप इसे छोटे पीस करके सर्व करें। खाने में अच्छा और टेस्टी लगेगा। साथ ही साथ सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा। 

0 comments:

Post a Comment