नई दिल्ली: आपको बता दें की नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे बड़े पुस्कारों में से एक हैं जो चिकित्सा, भौतिकी , रसायन शास्त्र, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के छेत्र में विशेष योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता हैं। आज इसी विषय में नोबेल पुरस्कार से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
नोबेल पुरस्कार से जुड़ी कुछ रोचक बातें :
1 .आपको बता दें की नोबेल पुरस्कार के हर विजेता को करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि दी जाती है।
2 .नोबेल पुरस्कार जितने वाले लोगों को 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है।
3 .नोबेल पुरस्कार के पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख लिखी होती है। तो वहीं पदक की दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम तथा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।
4 .नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 10 दिसम्बर 1901 को हुई थी। उस समय रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, चिकित्सा शास्त्र, साहित्य और विश्व शांति के लिए पहली बार यह पुरस्कार दिया गया था।
5 .आपको बता दें की नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम अक्टूबर माह में ही घोषित कर दिए जाते हैं और यह सर्वोच्च पुरस्कार 10 दिसम्बर को स्टाकहोम में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाता है।

0 comments:
Post a Comment